ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU समर्थक ने माले कार्यकर्ता को मारी गोली, सीएम नीतीश को 'घोटालेबाजों का सरदार' कहने से था नाराज

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच भी तल्खी बढ़ी हुई है. ताजा मामला पटना जिले का है. जहां जेडीयू के एक समर्थक के ऊपर माले के कार्यकर्ता को

JDU समर्थक ने माले कार्यकर्ता को मारी गोली, सीएम नीतीश को 'घोटालेबाजों का सरदार' कहने से था नाराज
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच भी तल्खी बढ़ी हुई है. ताजा मामला पटना जिले का है. जहां जेडीयू के एक समर्थक के ऊपर माले के कार्यकर्ता को गोली मारने का आरोप लगा है. चुनावी बहस के दौरान सीएम नीतीश को लेकर टिप्पणी करने को लेकर इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.


घटना पटना जिले के पुनपुन इलाके की है, जहां कोठी एरिया के गंजपर में जदयू समर्थक ने माले समर्थक को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि चुनावी बहस के दौरान सीएम नीतीश को लेकर भला-बुरा कहने से नाराज जेडीयू समर्थक ने इस घटना को अंजाम दिया. जानकारी मिली है कि गोली माले समर्थक के पैर में लगी है, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जदयू और माले समर्थकों के बीच चुनावी चर्चा चल रही थी. चर्चा जोरों पर थी. लोग एक-दूसरे की पार्टी को भला-बुरा कह रहे थे.  इसी दौरान एक माले समर्थक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घोटालेबाजों का सरदार और गरीबों का शोषण करने वाला भी कह दिया. इस बात को लेकर उन दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि जदयू के समर्थक ने माले समर्थक प्रमोद दास को गोली मार दी.


गोली चलने की घटना होते ही गंजपर में अफरातफरी मच गई. घायल प्रमोद को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. गांव में किसी तरह से मामला फिलहाल शांत कराया गया. बताया जा रहा है की इस घटना को लेकर किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. 

टैग्स