ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

JDU एमएलसी बलियावी को पाकिस्तान से मिली धमकी, डॉन छोटा शकील के भाई ने किया फोन

PATNA : जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को पाकिस्तान से फोन पर धमकी मिली है. बलियावी को लगातार उनके नंबर पर पाकिस्तान से फोन किया जा रहा था. चुनाव के दौरान भी उन्हें कई ब

JDU एमएलसी बलियावी को पाकिस्तान से मिली धमकी, डॉन छोटा शकील के भाई ने किया फोन
Anamika
3 मिनट

PATNA : जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को पाकिस्तान से फोन पर धमकी मिली है. बलियावी को लगातार उनके नंबर पर पाकिस्तान से फोन किया जा रहा था. चुनाव के दौरान भी उन्हें कई बार फोन कॉल आए लेकिन रविवार को फोन करने वाले शख्स ने खुद को छोटा शकील का भाई बताते हुए उन्हें धमकी दी है.

बलियावी की तरफ से पटना के कोतवाली थाने में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. जेडीयू एमएलसी ने जो प्राथमिकी दर्ज कराई है उसमें उस नंबर की जानकारी भी दी गई है, जिससे उन्हें धमकी दी गई. जेडीयू विधान पार्षद को इसके पहले 17 नवंबर के दिन भी 13 अलग अलग नंबर से फोन कॉल आए थे और उन्हें धमकी दी गई थी. लेकिन रविवार को उन्हें जिस नंबर से फोन आया उस शख्स ने खुद को डॉन छोटा शकील का भाई बताते हुए धमकी दी.

बताया जा रहा है कि गुलाम रसूल बलियावी को धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि बीजेपी और संघ के लोगों के साथ उठना बैठना बंद कर दो वरना तुम्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. कोतवाली पुलिस के पास उन सारे नंबर की डिटेल मौजूद है जिनसे बलियावी को धमकी दी गई. हालांकि खुद गुलाम रसूल बलियावी ने इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है. बलियावी को रविवार की दोपहर करीबन 1 बजे के आसपास फोन आया, फोन रिसीव करने के बाद सामने वाले ने उनसे पूछा कि तुम बलियावी  बोल रहे हो. इस पर जेडीयू एमएलसी ने जब हां कहा तो दूसरी तरफ से यह पूछा गया कि क्या तुम छोटा शकील को जानते हो मैं उनका भाई पाकिस्तान से बोल रहा हूं. इसके बाद उन्हें लगातार धमकियां दी गई. जिसके बाद बलियावी ने फोन काट दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराई है.