ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जेल से ऑपरेट हो रहे क्राइम पर कंट्रोल की कवायद, बेउर से 23 कैदियों को भागलपुर भेजा गया

PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाओं में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है। क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस लाख मशक्कत कर रही है, इसके बावजूद सफलता नहीं मिल पा रही। हत्या लूट जैसी घटनाओं

जेल से ऑपरेट हो रहे क्राइम पर कंट्रोल की कवायद, बेउर से 23 कैदियों को भागलपुर भेजा गया
Desk
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाओं में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है। क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस लाख मशक्कत कर रही है, इसके बावजूद सफलता नहीं मिल पा रही। हत्या लूट जैसी घटनाओं में हुई वृद्धि को लेकर पटना के एसएसपी पहले ही कह चुके हैं कि जेल से क्राइम को ऑपरेट किया जा रहा है। पटना एसएसपी ने पिछले दिनों ही कहा था कि जेल में बंद अपराधी वहीं से अपराध की प्लानिंग करते हैं और फिर बाहर घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। जेल ऑपरेटेड क्राइम पर कंट्रोल के लिए अब एक और पहल की गई है। पटना के बेउर जेल में बंद 23 कैदियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। 


पटना के बेउर जेल में बंद 23 कैदियों को रविवार की देर रात भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इनमें 21 बंदी और 2 विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं। इसके पहले भी बेउर जेल से 20 कैदियों को भागलपुर केंद्रीय कारा भेजा जा गया था। आपको बता दें कि कारा मुख्यालय ने बेउर जेल में कई सालों से रह रहे 62 कैदियों की लिस्ट बनाई थी और इन्हें दूसरे जेलों में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया था।


रविवार को बेउर जेल से जिन कैदियों को भागलपुर केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया उनमें संजीत राय, विजय सिंह, साकेत कुमार उर्फ पिंटू, अजय चौधरी समेत अन्य कुख्यात शामिल हैं। पटना पुलिस भी इन कैदियों को बेउर से भागलपुर केंद्रीय कारा में शिफ्ट किए जाने से राहत की सांस ले सकती है। दरअसल ऐसे कई कैदी बेउर जेल में बंद हैं जो राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बड़ी आपराधिक घटनाओं की प्लानिंग करते हैं और फिर उसे अपने गैंग के लोगों को मैसेज भेज ऑपरेट भी करवाते हैं। पटना के एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने पिछले दिनों ही कहा था कि जेल से अपराधिक घटनाओं की प्लानिंग की जा रही है।