ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

इस्कॉन मंदिर से चेन चोरी करने वाली बंगाल की शिवानी को पुलिस ने भेजा जेल, सोने की चेन के साथ अन्य साथी फरार

PATNA: पटना के इस्कान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कई महिलाओं की गले से चेन चोरी कर ली गयी थी। महिलाओं की चेन चोरी करने वाली बंगाल की शिवानी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिर

इस्कॉन मंदिर से चेन चोरी करने वाली बंगाल की शिवानी को पुलिस ने भेजा जेल, सोने की चेन के साथ अन्य साथी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के इस्कान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कई महिलाओं की गले से चेन चोरी कर ली गयी थी। महिलाओं की चेन चोरी करने वाली बंगाल की शिवानी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन अब तक सोने की चेन को बरामद नहीं किया जा सका है और ना ही शिवानी से साथियों की ही गिरफ्तारी हो पाई है।  


बताया जाता है कि शिवानी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के मगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शिवानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है लेकिन अभी तक ना तो चेन बरामद किया गया है और ना ही उसके साथी को पुलिस पकड़ पाई है। शिवानी को जेल भेजे जाने से पहले ही उसके अधिवक्ता ने जमानत याचिका दायर करने के लिए थानाध्यक्ष को फोन कर घटना की पूरी जानकारी ली।


कोतवाली के थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह का कहना है कि शिवानी के अन्य साथियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी दबोचा जाएगा और चोरी हुए सोने की चेन को भी बरामद किया जाएगा। बता दें कि इस्कॉन मंदिर से लेकर जीपीओ गोलंबर तक लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जब खंगाला तब शिवानी के साथ 6 संदिग्ध महिलाएं दिखी। लेकिन संदिग्ध महिलाओं की पहचान अब तक नहीं हो पायी है और ना ही गिरफ्तारी ही हो पाई है।