ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म, अब मुम्बई से वापस आएंगे

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर मुंबई से आ रही है। सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई के पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म कर दिया गया ह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सुशांत सिंह राजपूत के से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर मुंबई से आ रही है। सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई के पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म कर दिया गया है। विनय तिवारी अब वापस मुंबई से पटना आ पाएंगे। 


आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी के मामले में बिहार पुलिस के सख्त रुख के बाद बीएमसी ने विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म कर दिया है। बीएमसी को एडीजी मुख्यालय की तरफ से एक पत्र लिखा गया था जिसमें कई बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई थी। बिहार पुलिस ने इस बात की जानकारी बीएमसी को दी थी 7 दिन से कम वक्त के लिए मुंबई जाने के बावजूद उनके आईपीएस अधिकारी को क्वारन्टीन किया गया। यह नियमों की अनदेखी है। एडीजी के लेटर के बाद आखिरकार बीएमसी ने विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म करने का फैसला किया है।




बीएमसी ने टेक्स्ट मैसेज भेज कर खुद विनय तिवारी को इस बात की जानकारी दी है कि उनका क्वारन्टीन पीरियड खत्म कर दिया गया है। विनय तिवारी अब पटना वापस आने की तैयारी कर रहे हैं। विनय तिवारी आज शाम ही मुंबई से पटना वापस आएंगे। इसके पहले बिहार पुलिस के 4 अधिकारी गुरुवार को पटना वापस लौट आए थे। विनय तिवारी को क्वारंटाइन किए जाने के मामले में बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार की किरकिरी हो रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में नाराजगी जताई थी और अब बिहार पुलिस विनय तिवारी को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में थी। इन सभी पहलुओं को देखते हुए बीएमसी ने आखिरकार विनय तिवारी का क्वारन्टीन खत्म कर दिया है।

टैग्स