ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

इंतजार करती रही दुल्हन इधर दुल्हे को उठा ले गई पटना पुलिस, गुलदस्ता देने में था माहिर

PATNA: दुल्हन अपने दुल्हे का इंतजार करती रही इधर पटना पुलिस ने दुल्हे को उठा लिया. शादी की तैयारी चल रही थी. शुक्रवार को घर पर हल्दी का कार्यक्रम होना था. वहीं दीघा और राजीव न

इंतजार करती रही दुल्हन इधर दुल्हे को उठा ले गई पटना पुलिस, गुलदस्ता देने में था माहिर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: दुल्हन अपने दुल्हे का इंतजार करती रही इधर पटना पुलिस ने दुल्हे को उठा लिया. शादी की तैयारी चल रही थी. शुक्रवार को घर पर हल्दी का कार्यक्रम होना था. वहीं दीघा और राजीव नगर थाने की दोनों पुलिस टीम ने गुरुवार की देर रात दीघा-आशियाना रोड पर लग्जरी कार में सवार शराब तस्कर और दूल्हा बिट्टू को उसके दो और साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया.


शराब पीने और बेचने वालों से लेकर बड़े तस्करों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस लगातार रेड कर रही है. इसी दौरान पुलिस टीम ने शराब तस्कर और दूल्हा बिट्टू को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. जहां कार से महंगी शराब बरामद हुई. बता दें दीघा पोल्सन रोड पर कोल्डड्रिंक गोदाम में छापेमारी के बाद पुलिस को बिट्टू के बारे में जानकारी मिला था. वहीं बिट्टू के एसकेपुरी थाना क्षेत्र में हुई गुलदस्ता कांड का मुख्य आरोपित भी रह चुका है. और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज भी है. पार्टी में भीड़ जुटाने से लेकर बाइकर्स गैंग चलाने वाला बिट्टू पूर्व में भी जेल जा चुका है. 


जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात कोतवाली DSP ला एंड आर्डर के आदेश में दीघा और राजीव नगर थाने की पुलिस दीघा आशियाना रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी. जहां सूचना मिली कि बिट्टू अपने दो साथियों के साथ लग्जरी कार से शराब लेकर कहीं जा रहा है. पुलिस टेक्निकल मदद से उसका लोकेशन ट्रेस किया. इसके बाद देर रात पुलिस ने उसकी कार को घेर लिया. जिसमें शराब भी बरामद हुआ. मिली जानकारी के आनुसार  पुलिस होम डिलीवरी, सप्लायर और बड़े शराब तस्करों की पहचान कर उनका सत्यापन कर रही है. फिर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.


बिट्टू पूर्व में दीवार पर पोस्टर और होर्डिंग लगाने का काम करता था. इसके बाद चोरी और लूटकांड में शामिल हो गया. वहीं एसकेपुरी थाना क्षेत्र में उसने गिरोह के साथ दिनदहाड़े फ्लैट में डकैती की वारदात को अंजाम दिया. गुलदस्ता देकर फ्लैट का दरवाजा खुलवाया गया और लूटपाट की गई. फिर वह पार्टी के लिए भीड़ जुटाने का काम करने लगा. जिससे उसकी जान पहचान बढ़ गई. फिर बिट्टू ने बाइकर्स गैंग बनाया. जिसमें कई लड़कों को शामिल किया. गिरोह के जरिए शराब की तस्करी से लेकर आर्मस तस्करी तक में इसकी भूमिका सामने आने लगी. सूत्रों की मानें तो कभी झोपड़ी में रहने वाला अब लग्जरी कार से घूमने लगा. पुलिस उसके बैंक अकाउंट को भी खंगालेगी.




टैग्स