ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना में होली के दिन युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर बवाल काटा

PATNA : होली के मौके पर पटना पुलिस की तरफ से विशेष चौकसी का दावा धराशाई हो गया है। पटना में होली के दिन खूनी भिड़ंत देखने को मिला है जिसमें एक युवक की जान चली गई है। घटना गोपालपुर

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : होली के मौके पर पटना पुलिस की तरफ से विशेष चौकसी का दावा धराशाई हो गया है। पटना में होली के दिन खूनी भिड़ंत देखने को मिला है जिसमें एक युवक की जान चली गई है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक इलाके की है जहां अपराधियों ने सिरपतपुर गांव में 22 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। 


इस युवक की हत्या अपराधियों ने की है उसका नाम अनुज है और वह सिरपतपुर गांव के नागेश्वर राय का बेटा है। अनुज की हत्या का आरोप गांव के ही गोरख राय के बेटे पर लगा है। उसके साथ अन्य अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने संपतचक ब्लॉक के पास पटना-जहानाबाद सड़क को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 


पुलिस इस पूरे मामले को आपसी रंजिश बता रही है और हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गोपालपुर के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। लेकिन इस वारदात के बाद सिरपतपुर गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

टैग्स