ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

महिला दारोगा से रेप : हवलदार ने कराया करोड़ों का बीमा, खुद को पति बता बन गया नॉमिनी, पीड़िता ने दर्ज कराई 13 पेज की FIR

PATNA : बीएमपी के हवलदार द्वारा महिला दारोगा के साथ 10 साल तक यौन शोषण करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था. पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लग

महिला दारोगा से रेप : हवलदार ने कराया करोड़ों का बीमा, खुद को पति बता बन गया नॉमिनी, पीड़िता ने दर्ज कराई 13 पेज की FIR
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बीएमपी के हवलदार द्वारा महिला दारोगा के साथ 10 साल तक यौन शोषण करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था. पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए करीब 13 पन्ने का केस दर्ज कराया है. दर्ज मामले में उसने हवालदार पर न सिर्फ यौन शोषण बल्कि उसपर आर्थिक नुकसान पहुंचाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. 


पीड़िता ने आरोप लगाया कि हवलदार राकेश सिंह ने उसके नाम से 30 लाख का लोन भी ले लिया. इसके अलावा एटीएम कार्ड ले लिया और कई सादे चेक पर साइन करा लिया. उसने उसके नाम से एक करोड़ का बीमा करा लिया और नाॅमिनी में खुद को पति बताकर अपना नाम लिख दिया और मोबाइल नंबर को भी अपने नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया ताकि पीड़िता किसी और से बात नहीं कर सके. पीड़िता के अनुसार राकेश उसके सारे साेशल साइट काे लाॅगइन करता था. राकेश की हरकताें से परेशान पीड़िता ने तीन दिन पहले महिला थाने में केस दर्ज कराया है.


पीड़िता ने दर्ज केस में कहा है कि शुरू से ही राकेश की नीयत खराब थी. वह बिना जाने उसके बैग में पैसा रख देता था. अपनी मंशा पूरी करने के मकसद से झांसा में लेने के लिए बैग में ड्राई फ्रूट रख देता था. उसने इसकी जानकारी बीएमपी की एक मैडम काे दी थी. वह उसे ब्लैकमेल करता रहा जिससे परेशान हाे गई. उसने बताया कि राकेश ने उसे जबरदस्ती होटल में बुलाकर उसके साथ गन्दी हरकत की और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया. वीडियो का सहारा लेकर वह अक्सर उसे बल्च्क्मैल करता था. इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो उसके परिजन तक को भेज दिया है. 


फिलहाल पुलिस ने उससे पूछताछ की है और मेडिकल भी करा दिया है. मेडिकल रिपाेर्ट अभी नहीं आई है. महिला थाने की थानेदार और इस केस की आईओ कुमारी अंचला ने बताया कि उसका पुलिस ने काेर्ट में बयान दर्ज करा दिया है. एक घंटे से अधिक देर तक उसका बयान दर्ज कराया गया. अंचला ने बताया कि आराेपी अभी बेगूसराय में तैनात है. उसे गिरफ्तार किया जाएगा. 

टैग्स