ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

कोर्ट में मर्डर के पहले वाली रात अमित सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ बिताई थी, बिहार के रहने वाले एक रेंजर के घर पर हुआ था इंतजाम

PATNA : झारखंड के देवघर स्थित कोर्ट में पेशी के दौरान जिस अमित सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई उसे लेकर एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में यह बात सामने आई है की 17 जून क

कोर्ट में मर्डर के पहले वाली रात अमित सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ बिताई थी, बिहार के रहने वाले एक रेंजर के घर पर हुआ था इंतजाम
Editor
3 मिनट

PATNA : झारखंड के देवघर स्थित कोर्ट में पेशी के दौरान जिस अमित सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई उसे लेकर एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में यह बात सामने आई है की 17 जून की शाम पुलिसकर्मियों के साथ अमित सिंह जब देवघर पहुंचा तो उसकी मुलाकात अपनी गर्लफ्रेंड से हुई। गर्लफ्रेंड पहले ही अमित सिंह के गुर्गों के साथ देवघर पहुंच चुकी थी और जानकारी के मुताबिक बिहटा के रहने वाले एक रेंजर के बंगले पर इन दोनों ने साथ में रात गुजारी। इस दौरान जमकर पार्टी भी मनी। शराब भी परोसे गए और अगली सुबह अपहरण के मामले में अमित सिंह को कोर्ट में पेश होने के लिए ले जाया गया। इस बात की जानकारी देवघर पुलिस को मिली है। देवघर पुलिस की जांच में एक के बाद एक कई नए खुलासे हो रहे हैं। 


हालांकि देवघर कोर्ट में अमित सिंह को पेशी के लिए लेकर पहुंची पटना पुलिस के मुताबिक 17 जून की रात ट्रेन से अमित सिंह को लेकर पुलिस टीम जसीडीह स्टेशन पहुंची थी। पूरी रात स्टेशन पर ही बिताई और सुबह पेशी के लिए देवघर जिला कोर्ट लेकर गए थे। पटना पुलिस का झूठ भी अब सामने आ चुका है। पुलिस टीम की तरफ से जो दावे किए गए हैं, जांच में वह गलत साबित हुआ है। जांच में यह बात सामने आई है कि अमित सिंह को कार से देवघर ले कर आ गया था पुलिस ने इस मामले में तीन कार को भी जब्त किया है। 


बहुचर्चित सिनेमा हाल मालिक हत्याकांड में सजायाफ्ता अमित सिंह उर्फ निशांत की झारखंड के देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान गोली मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में पटना पुलिस के एक सिपाही की भूमिका पर भी शक है। इसी सिपाही ने लाइनर बनकर विरोधी गुट को बताया था कि कोर्ट में कितने बजे पेशी होगी और इसके बाद वह अधिवक्ता के चैंबर में बैठेगा। यही कारण रहा कि वह अपने साथ आए एएसआई राम अवतार राम और तीन अन्य जवानों को नाश्ता कराने लेकर गया था। फिलहाल एएसआइ समेत चारों जवान झारखंड पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे देवघर टाउन थाने में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने झारखंड पुलिस को झूठी कहानी सुनाई थी। अमित की गर्लफ्रेंड और छह गुर्गों से भी पूछताछ की जा रही है।