ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना : हथियार दिखाकर टीचर से लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधी हीरे-जेवरात लेकर भागे

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आये दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देते हुए पुलिस की कार्रवाई को फेल साबित कर देते हैं. ताजा मामला कंकड़बाग

पटना : हथियार दिखाकर टीचर से लाखों की लूट, बाइक सवार अपराधी हीरे-जेवरात लेकर भागे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आये दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देते हुए पुलिस की कार्रवाई को फेल साबित कर देते हैं. ताजा मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है जहां कुछ हथियारबंद अपराधियों ने एक शिक्षिका घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद में सनसनी मच गई है. 


जानकारी के अनुसार, शिक्षिका संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में पढ़ाती हैं. दोपहर के समय कुछ लोग स्वामी रामदेव फाउंडेशन से आने की बात कहकर उनके घर पर पहुंचे. देखते ही देखते यह अपराधी शिक्षिका के घर में पिछले दरवाजे से घुस गए और हथियार के बल पर शिक्षिका से दो हीरे की अंगूठी, दो सोने की अंगूठी और उनके गले में पड़े सोने की चेन लूट लिये.


हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी में बाइक सवार दो युवक नजर आ रहे हैं. सीसीटीवी में दिखे युवकों के हुलिया के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.