ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

हरियाणा से हर महीने बिहार भेजता था 50 ट्रक शराब, पुलिस ने पंजाब से दबोचा, सरगना की तलाश जारी

PATNA : बिहार में अवैध रूप से शराब की खेप भेजने वाले एक बड़े सिंडिकेट के सदस्य निशान सिंह की गिरफ्तारीे पंजाब से हुई है। पूछताछ में निशान सिंह ने जो खुलासे किए हैं वो चौंकाने वाले

हरियाणा से हर महीने बिहार भेजता था 50 ट्रक शराब, पुलिस ने पंजाब से दबोचा, सरगना की तलाश जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में अवैध रूप से शराब की खेप भेजने वाले एक बड़े सिंडिकेट के सदस्य निशान सिंह की गिरफ्तारीे पंजाब से हुई है। पूछताछ में निशान सिंह ने जो खुलासे किए हैं वो चौंकाने वाले हैं। यह सिंडिकेट हर महीने 50 ट्रक से अधिक शराब की खेप बिहार भेजता था।  गिरफ्तार निशान सिंह का सिंडिकेट पिछले दो साल से एक्टिव है और बिहार में अवैध रूप से शराब भेजने का काम करता है।


इसका खुलासा उस वक्त हुआ था जब छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराबी की बड़ी खेप को पकड़ा था। निशान सिंह का नाम सामने आने के बाद मद्य निषेध विभाग की एसआईजी टीम ने पूरे मामले की गहन जांच की और एक टीम को बिहार से पंजाब भेजा गया। 


जहां पुलिस की मदद से स्पेशल इंवेस्टिगेशन ग्रुप (SIG) की टीम ने छापेमारी कर पटियाला जिले से निशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया और ट्रांजिट रिमांड पर उसे बिहार लेकर आई।  पूछताछ में निशान सिंह ने सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों के नामों का खुलासा किया है। इस सिंडिकेट से जुड़े चार लोगों के नाम सामने आए हैं। पहला नाम नरेश छाबड़ा का है जो हरियाणा के गुड़गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। 


निशान सिंह, रामधन और लाखन इस सिंडिकेट के एक्टिव सदस्य हैं। नरेश छाबड़ा चंडिगढ़ के रहने वाले हरविंद सिंगला से बड़े पैमाने पर शराब खरीदता है और फिर उसे बिहार भेज देते है। नरेश छाबड़ा के खिलाफ पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों में पहले से कई केस दर्ज हैं। सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों को लेकर पड़ताल जारी है।