ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गर्लफ्रेंड के साथ शराब तस्करी कर रहा था पटना के गर्ल्स होस्टल का संचालक, रास्ते में कार पलटी तो किस्मत फूट गयी

PATNA : पटना के एक गर्ल्स होस्टल का संचालक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर शराब तस्करी का बड़ा कारोबार चला रहा था. अवैध पैसे की खातिर उसकी गर्लफ्रेंड हॉस्पिटल के रिसेस्पनिशट की न

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : पटना के एक गर्ल्स होस्टल का संचालक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर शराब तस्करी का बड़ा कारोबार चला रहा था. अवैध पैसे की खातिर उसकी गर्लफ्रेंड हॉस्पिटल के रिसेस्पनिशट की नौकरी छोड़ कर शराब की बोतलें पहुंचा रही थी. लेकिन कल उनकी कार ने पलटी मार दी और इसके साथ ही किस्मत भी धोखा दे गयी.

पटना-गया स्टेट हाइवे पर खेत में पलटी कार

दरअसल पटना के गौरीचक थाना पुलिस को खबर मिली कि पटना-गया स्टेट हाइवे पर सोहगी मोड़ के पास एक कार खेत में पलट गयी है. कार में एक युवक और युवती बैठे थे. जिन्हें चोट भी आयी है. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची. कार में सवार युवक युवती को बाहर निकाला गया. दोनों को हल्की चोट आयी थी.

लेकिन इसी दौरान कार की डिक्की से शराब की बोतलें निकली हुई नजर आयी. पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की 70 बोतलें बरामद हुई. हैरान पुलिस ने युवक और युवती को हिरासत में ले लिया. दोनों से पूछताछ हुई तो ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के कारनामों का खुलासा हुआ. 


गौरीचक एसएचओ नागमणि कुमार ने बताया कि कार में शराब के साथ पकड़े गये युवक आदित्य कुमार और इशिता कुमारी पटना के रहने वाले हैं. दोनों हाजीपुर से शराब की खेप लेकर पटना आ रहे थे. मंगलवार को हाजीपुर से शराब लेकर आने के दौरान पटना के प्रवेश मार्ग पर उन्हें भारी संख्या में पुलिस बल तैनात दिखे. पुलिस से बचने के लिए दोनों ने गौरीचक होते हुए पटना जाने का फैसला लिया. लेकिन इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटना की शिकार हो गई और उनका कारनामा पकडा गया. 

अमीर बनने की चाह में अपराधी बन गये

गिरफ्तार युवक आदित्य कुमार पटना में एक गर्ल्स हॉस्टल चलाता है. वहीं युवती इशिता कुमार एक निजी हॉस्पिटल में रिसेस्पनिशट थी. दोनों की मुलाकात हॉस्पिटल में ही हुई थी. धीरे-धीरे दोनो में प्यार हो गया. दोनों ने शादी के वादे भी किये लेकिन उससे पहले पैसे कमाने की सोंची. अवैध पैसे की लालच में दोनों शराब का कोराबर करने लगे. पुलिस के मुताबिक दोनों कई दफे हाजीपुर से शराब लेकर पटना आए थे. पटना में उनके ग्राहक फिक्स थे जिनके पास शराब की बोतलें पहुंचायी जाती थी.

पुलिस के मुताबिक उस बात की छानबीन की जा रही है कि हाजीपुर में शराब की इतनी बडी मात्रा आ कहां से रही हैं और कौन लोग उसका कारोबार कर रहे हैं. पुलिस इसकी भी छानबीन करेगी कि पटना में कौन लोग शराब के खरीददार थे. दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

टैग्स