ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

गिरफ्त में आया डबल मर्डर का आरोपी, 20 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा

PATNA: दोहरे हत्याकांड के एक पुराने मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में पिछले 20 वर्षों से फरार चल रहे रंजीत जमादार उर्फ रंजीत चौहान को रविव

गिरफ्त में आया डबल मर्डर का आरोपी, 20 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: दोहरे हत्याकांड के एक पुराने मामले में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में पिछले 20 वर्षों से फरार चल रहे रंजीत जमादार उर्फ रंजीत चौहान को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेलछी थाना क्षेत्र स्थित तमोलिया पुल के पास छापेमारी कर उसे धर दबोचा। अचानक हुई इस पुलिसिया कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि डबल मर्डर का आरोपी रंजीत अपने परिवार के साथ नालंदा के हरनौत के किचनी गांव में बड़े ही आराम से रह रहा था और किसी को इसकी भनक नहीं लगी। आरोपी रंजीत जमादार की पत्नी नालंदा जिला परिषद की सदस्य भी रह चुकी है वहीं यह खुद पड़ोसी जिलों में अपनी नेतागिरी चमका रहा था।


मामला मार्च 2002 का है। जब बेलछी थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर के भुआपुर के रहनेवाले दो लोगों की हत्या कर दी गई थी जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को आरोपी बनाया था। डबल मर्डर के इस मामले में आरोपी रंजीत फरार चल रहा था हालांकि कुछ आरोपी कोर्ट से बेल ले चुके थे। इस वारदात के बाद रंजीत अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था। लंबे समय तक जब उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस ने उसके घर की कुर्की जब्ती भी की थी।