ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घरेलू विवाद में बाप ने बेटी को मारी गोली, हालत नाजुक

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक कलयुगी बाप ने बालिग बेटी को गोलियों से भून डाला। गोली लगने से 21 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी है। आनन-फानन में उसे

घरेलू विवाद में बाप ने बेटी को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक कलयुगी बाप ने बालिग बेटी को गोलियों से भून डाला। गोली लगने से 21 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी है। आनन-फानन में उसे NSIT हॉस्पिटल में  भर्ती कराया गया है। 


नौबतपुर की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पिता ने बेटी को गोली क्यों मारी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। 


लेकिन आखिर ऐसी क्या नौबत आ गयी की बेटी को गोली मारनी पड़ी। इस बात की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


बताया जाता है कि अस्पताल में भर्ती युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। वही आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। पिता की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर उसने अपनी बेटी को गोली क्यों मारी? 


मिली जानकारी के अनुसार प्रेम-प्रसंग के शक में सनकी बाप ने बेटी को 5 गोलियां मारी है। घायल युवती की पहचान रेंगनियाबाग निवासी ऋषि देव प्रसाद की बेटी मधु के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं।