ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

पटना गैंगरेप मामले का हुआ खुलासा, छह अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

PATNA : शुक्रवार को राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में गैंगरेप का मामला सामने आया था. विधवा महिला के साथ 8 युवकों ने गैंगरेप किया था. यही नहीं इस दौरान महिला को जबरन शराब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : शुक्रवार को राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में गैंगरेप का मामला सामने आया था. विधवा महिला के साथ 8 युवकों ने गैंगरेप किया था. यही नहीं इस दौरान महिला को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की थी. आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था. गैंगरेप की घटना के बाद बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया था और एसएसपी से मामले पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी. 


पटना एसएसपी ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात भर में ही मामले का खुलासा कर दिया. रात भर पुलिस की छापेमारी चलती रही और आख़िरकार गैंगरेप में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. 


एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार अपराधियों के मामले की पुष्टि भी की है. एसएसपी ने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान वायरल वीडियो के जरिये हो पाई है. इतना ही नहीं उन्होंने महिला आयोग की सक्रियता की भी काफी तारीफ की. वहीं बाकी के दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.