ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबा युवक, सूचना के बावजूद भी नही पहुंची NDRF व SDRF की टीम

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में छठ घाटों पर प्रशासन की तैयारियां शुरू कर गई है। अब इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब जो सुचना निकल क

गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबा युवक, सूचना के बावजूद भी नही पहुंची NDRF व SDRF की टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना में छठ घाटों पर प्रशासन की तैयारियां शुरू कर गई है। अब इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब जो सुचना निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्र घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूबने की सुचना मिल रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह युवक बुधवार सुबह छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान करने भद्र घाट की तरफ घर से  निकला था। इसी बीच गंगा में स्नान के दौरान यह गहरे पानी में चला गया और डूब गया । इस युवक का नाम मनीष बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना की जानकारी  पुलिस और NDRF व SDRF को देने के बाबजूद भी कोई भी टीम समय से नहीं पहुंच पाई। 


बताया जाता है कि मनीष नामक युवक  पर गंगा स्नान के दौरान डूब गया है। वही घंटो बाद पहुँची आलमगंज थाने की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुँची थी लेकिन कुछ देर खोजबीन के बाद यवक की बरामदगी नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस की टीम नदी थाना के तरफ चली गई क्योंकि वहां भी किसी की डूबने की सूचना मिली थी। इधर, युवक के डूबने की सुचना मिलते ही परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। बता दें कि,छठ पर्व को लेकर प्रशासन गंगा घाटों की तैयारी में जुटा हुआ है, लेकिन इसके बाबजूद गंगा घाट पर एक युवक के डूबने की सुचना मिलने के उपरांत भी काफी विलंब किया गया। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता