ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गाय घाट रिमांड होम मामले की जांच अब SIT करेगी, ASP काम्या मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम का हुआ गठन

PATNA: पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने गाय घाट रिमांड होम मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एएसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में Special Inve

गाय घाट रिमांड होम मामले की जांच अब SIT करेगी, ASP काम्या मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम का हुआ गठन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने गाय घाट रिमांड होम मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एएसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में Special Investigation Team बनायी गयी है। जिसे आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा लीड करेंगी। 


एसआईटी में महिला थाने की थानेदार किशोर सहचरी, सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर आरती जायसवाल,लूसी कुमारी, कुमारी अंचला, स्मिता सिन्हा शामिल हैं। काम्या मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी गाय घाट रिमांड होम मामले की जांच करेंगी। एसआईटी जांच की मॉनिटरिंग एसपी पूर्वी करेंगे। 


बता दें रिमांड होम की लड़की ने सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में अलग-अलग 2 FIR महिला थाना में दर्ज है। अब एसआईटी इन दोनों केस की जांच करेगी।


गौरतलब है कि अपनी शिकायत में रिमांड होम की पीड़िता ने बताया था कि जब से वंदना गुप्ता गायघाट रिमांड होम की सुपरिटेंडेंट बनी वहां का माहौल खराब हो गया। वंदना गुप्ता रिमांड होम की लड़कियों से गलत काम करवाती थी और जो लड़कियां विरोध करतीं उसको मारा पीटा जाता था। 


नशीली दवाइयां उनके खाने में मिलाई जाती थी। पीड़िता ने बताया था कि रिमांड होम में बाहर से लड़कों को अंदर बुलाया जाता था। जब मामला मीडिया में आया और जब यह तूल पकड़ा तो पटना हाईकोर्ट ने खुद से संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी।