ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

गाय के लिए पड़ोसी बन गया हैवान, पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर करंट लगाकर कर दी हत्या

PATNA: पटना के दनियावां थाना क्षेत्र के ऐरई बेनीपुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति की पत्नी के सामने करंट लगाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ऐरई बेनीपुर ग

गाय के लिए पड़ोसी बन गया हैवान, पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर करंट लगाकर कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के दनियावां थाना क्षेत्र के ऐरई बेनीपुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति की पत्नी के सामने करंट लगाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ऐरई बेनीपुर गांव निवासी सत्यनारायण साव के 45 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दनियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा। बताया जाता है कि गाय बेचने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक दिलीप गुप्ता अपनी गाय को बेचने वाला था। इस बात की खबर मिलते ही उनका पड़ोसी मुंशी यादव गाय को खरीदने के लिए उनके घर पर आ धमका। 


मुंशी यादव कम पैसे देकर गाय खरीदना चाहता था जिसके लिए दिलीप तैयार नहीं हुआ। इसी बात से गुस्साएं पड़ोसी मुंशी यादव  ने लाठी-डंडे से दिलीप को ऐसा पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गया। इससे भी मन नहीं भरा तो मुंशी यादव ने करंट लगाकर दिलीप की जान ले ली। दिलीप गुप्ता की पत्नी अंजू देवी के सामने ही मुंशी यादव ने उनके पति की करंट लगाकर हत्या कर दी। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। 


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंशी यादव मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने दनियावां थाने में दिलीप की हत्या का मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बावजूद आरोपी मुंशी यादव की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। 


एक गाय के लिए किसी की जान करंट लगाकर लेने का यह अलग मामला है। इस गांव में इस तरह का मामला सामने आने से ग्रामीण भी हैरान हैं। घटना के संबंध में दनियावां थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि देर रात तक किसी ने आवेदन नहीं दिया था। सुबह इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 


केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और फरार आरोपी मुंशी यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी मुंशी यादव को सलाखों के पीछे कब तक दनियावां पुलिस पहुंचा पाती है यह देखने वाली बात होगी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

फर्स्ट बिहार के लिए दनियावां से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट

गाय के लिए पड़ोसी बन गया हैवान, पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर करंट लगाकर कर दी हत्या

गाय के लिए पड़ोसी बन गया हैवान, पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर करंट लगाकर कर दी हत्या

गाय के लिए पड़ोसी बन गया हैवान, पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर करंट लगाकर कर दी हत्यागाय के लिए पड़ोसी बन गया हैवान, पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर करंट लगाकर कर दी हत्या