ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

गहने और कैश से भरा पर्स लेकर शातिर बच्चा हुआ फरार, पटना के बड़े होटल में सगाई समारोह के दौरान हुई चोरी

PATNA: पटना के शादी समारोह में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती है। ताजा मामला पटना के बड़े होटल मौर्या का है जहां गहने और कैश से

गहने और कैश से भरा पर्स लेकर शातिर बच्चा हुआ फरार, पटना के बड़े होटल में सगाई समारोह के दौरान हुई चोरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के शादी समारोह में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती है। ताजा मामला पटना के बड़े होटल मौर्या का है जहां गहने और कैश से भरे पर्स की चोरी कर ली गयी। होटल में आयोजित सगाई समारोह के दौरान एक शातिर बच्चे ने महिला के पर्स को गायब कर दिया। होटल में लगे सीसीटीवी में घटना की तस्वीर कैद हो गयी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से शातिर बच्चे को पहचान करने में जुटी है। 


गौरतलब है कि पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के मौर्या होटल में बीते रविवार को सगाई का कार्यक्रम था। अगमकुआं थाना क्षेत्र की बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी निवासी मयंक सिन्हा के बड़े भाई हर्षित सिन्हा की सगाई समारोह था। जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान एक महिला के पर्स को होटल में मौजूद लोगों के बीच एक 12 साल के बच्चे ने चोरी कर ली। 


पर्स में जेवरात और कैश रखे हुए थे। होटल में लगे सीसीटीवी में बच्चे की तस्वीर कैद हो गयी है। पर्स में दो लाख रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये कैश रखा हुआ था। मयंक सिन्हा ने इस मामले में गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। हालांकि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मयंक सिन्हा ने बताया कि उनकी मां के पास ग्रे रंग की पर्स थी। 


इस कार्यक्रम में आयी अन्य महिलाओं के साथ वे बात कर रही थीं। टेबल पर पर्स रख सगाई का कार्यक्रम देख रही थीं। तभी पीछे बैठा एक शख्स महिलाओं के वहां से हटने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही महिलाएं वहां से हटी उसने एक 12 साल के बच्चे को पर्स उठाने का इशारा किया और बाहर निकल गया। 


इशारा मिलते ही बच्चे ने बड़ी ही आसानी से उस पर्स को उठा लिया और गेट के बाहर निकल गया। चोरी की घटना के बाद होटल मैनेंजमेंट जांच में जुट गया है। वही पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी को खंगालने और बच्चे की तलाशी में जुट गई है। इस तरह की घटना से होटल मैनेजमेंट भी हैरान हैं। 


संबंधित खबरें