ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना : एफसीआई कर्मी को घर में घुसकर मारीं 3 गोलियां, 9 दिन पहले मांगी थी रंगदारी

PATNA : पटना में अपराधियों पर एक तरफ पुलिस नकेल कसने की कोशिश में जुटी है तो वहीं अपराधी लगातार इसे ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मो

पटना : एफसीआई कर्मी को घर में घुसकर मारीं 3 गोलियां, 9 दिन पहले मांगी थी रंगदारी
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में अपराधियों पर एक तरफ पुलिस नकेल कसने की कोशिश में जुटी है तो वहीं अपराधी लगातार इसे ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला मोकामा के घोसवरी थाना इलाके के रामनगर की है. जहां अपराधियों ने दो लाख की रंगदारी नहीं देने पर 55 साल के एफसीआई कर्मी को लोगी मार दी. घटना गुरुवार की देर रात की है. 

गंभीर रुप से घायल एफसीआई कर्मी को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घायल की पहचान 55 साल के सरयुग महतो के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने 13 और 16 दिसंबर को सरयुग के घर के बाहर पर्चा चस्पा कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.

जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी पर पुलिस वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सरयुग दलान में सो रहा था तभी अपराधियों ने खिड़की से तीन गोली मार दी और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है.