ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

पटना: ससुराल के मच्छर से डेंगू होने पर कैसे फौजी ने पत्नी और 10 दिन की विवाहिता साली को गोलियों से भून डाला फिर खुद को उड़ा लिया, पढ़िये INSIDE STORY

PATNA: राजधानी पटना में रविवार को एक सनकी फौजी ने खूनी खेल खेला. चलती कार में फौजी ने अपनी पत्नी और साली को गोलियों से भून डाला फिर खुद को भी गोली मारकर उड़ा लिया. कत्ल की इस

FirstBihar
Khushboo Gupta
4 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में रविवार को एक सनकी फौजी ने खूनी खेल खेला. चलती कार में फौजी ने अपनी पत्नी और साली को गोलियों से भून डाला फिर खुद को भी गोली मारकर उड़ा लिया. कत्ल की इस वारदात ने सभी के होश उड़ा दिये. फौजी विष्णु ने अपनी जिस साली का कत्ल किया उसके हाथों की मेंहदी भी अभी नहीं छूटी थी. पिछले 22 नवंबर को ही डिंपल की शादी हुई थी. कत्ल के इस खूनी खेल ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया.

डेंगू होने के बाद डिप्रेशन में था फौजी

दरअसल गुजरात के भुज में तैनात फौजी विष्णु शर्मा को गुस्सा छोटी सी बात पर आ गया. अपनी साली डिंपल की शादी के अटेंड करने विष्णु अपने ससुराल आरा गया था. जहां उसे डेंगू हो गया. विष्णु को लगा कि ससुराल में ज्यादा दिन रहने के कारण ही उसे डेंगू हो गया है. जिसके बाद से वो डिप्रेशन में रहने लगा. डेंगू का इलाज कराने वो अपनी खुद की कार से अपनी पत्नी, दो बच्चों और साली के साथ पटना एम्स आ रहा था. डिंपल MA की परीक्षा देने पटना उनलोगों के साथ आ रही थी. अरवल से आगे बढ़ने पर डेंगू की बात को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक शुरू हो गई. फौजी विष्णु ने कहा कि ससुराल के मच्छर से उसे डेंगू हो गया है. उसकी इस बात को पत्नी और साली ने नकार दिया और उसे समझाने लगे. डिंपल ने भी अपनी बहन का पक्ष लेकर विष्णु को समझाया तभी विष्णु ने अपना आपा खो दिया. जिसके बाद फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. विष्णु ने अपनी पत्नी और साली की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. 

ससुराल में सनकी जैसी हरकतें करता था विष्णु

कार चला रहे चचेरे ससुर मिथिलेश ने जब उसका विरोध किया तो उसने उसे भी जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह मिथिलेश कार की आगे की सीट पर बैठे फौजी के बड़े बेटे को बाहर निकाला फिर शोर मचाया जिसके बाद उसके छोटे बेटे को लोगों ने बचाया. तब तक फौजी ने खुद को भी गोली मारकर उड़ा लिया था. यह पूरी वारदात बिक्रम के सैदाबाद में हुई. फौजी के ससुर ने बताया कि उनका दामाद कभी-कभी सनकी जैसी हरकतें करता था. इससे पहले भी विष्णु डिप्रेशन की हालत में कोतवाली पुलिस से झड़प कर चुका था. साथ ही दानापुर डीएसपी पर हमला और रांची पुलिस से मारपीट के मामले के कई केस में जेल भी जा चुका था. इतना ही नहीं डेंगू होने के बाद वो ससुराल में भी सनकी जैसी हरकतें करता था. विष्णु के ससुर सुरेश शर्मा ने बताया कि ससुराल में जब उसे खाना-पानी दिया जाता था तब उसे लगता था कि उसके खाने में किसी ने जहर मिला दिया है इसलिए खाने से पहले दूसरे लोगों को वह अपनी प्लेट से पहला निवाला खिलाता था फिर खाता था. 


खूनी खेल ने उजाड़ दिए कई परिवार

विष्णु के इस खूनी खेल ने पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया है. छोटे-छोटे दो मासूम के सिर से उसके मां-बाप का साया छीन गया वहीं उसकी साली डिंपल जिसकी शादी महज 10 दिन पहले ही हुई थी उसका परिवार भी उजड़ गया. कत्ल के इस खूनी खेल ने कई जिंदगियां तबाह कर दी, कई घर उजाड़ दिये और कई परिवार को खून के आंसू रुला दिया.


टैग्स