ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

फतुहा में गोलीबारी की घटना, दो युवकों को मारी गोली

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के फतुहा इलाके का है जहां एक ब

फतुहा में गोलीबारी की घटना, दो युवकों को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के फतुहा इलाके का है जहां एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना फतुहा के गौरीपुंडा गांव की है जहां इस घटना से हड़कंप मच गया।


घटना मंगलवार की रात की है जब गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया। गोलीबारी की इस घटना में एक को सीने के पास गोली लगी है तो वही दूसरे व्यक्ति के गर्दन के पास गोली मारी गई है। 


गोलीबारी में घायल युवकों की पहचान गौरी पुंडा गांव निवासी शंकर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार और रवींद्र सिंह के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई  है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। 


यह बाते उभरकर सामने आ रही है कि दोनों युवक गांव के बाहर गए थे तभी बदमाशों ने इसी दौरान इस वारदा को अंजाम दिया। इस मामले में डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है। इसे लेकर छापेमारी लगातार जारी है। डीएसपी ने दावा किया कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन किया जाएगा। 

फतुहा से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट