ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार की पूर्व अधिकारी की 2.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

PATNA: ईडी ने बिहार में बड़ा एक्शन लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार की पूर्व उप शिक्षा निदेशक विभा कुमारी की करीब ढाई करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार की पूर्व अधिकारी की 2.50 करोड़ की संपत्ति जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: ईडी ने बिहार में बड़ा एक्शन लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार की पूर्व उप शिक्षा निदेशक विभा कुमारी की करीब ढाई करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है। ईओयू ने इस मामले में साल 2022 में छापेमारी की थी।


विभा कुमारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तरत एक्शन हुआ है। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने शिक्षा निदेशक विभा कुमारी के ठिकानों पर पांच नवंबर 2022 को छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईओयू को भ्रष्टाचार के सबूत मिले थे।


विभा कुमारी शिक्षा विभाग में उप शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात थीं। ईओयू ने दो साल पहले महिला अधिकारी के खिलाफ आय से 52 फीसद अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था। इसके बाद ईओयू ने महिला अधिकारी के दानापुर, वैशाली और पटना के बेली रोड़ स्थित ठिकानों पर छापेमार की थी।


छापेमारी के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े कई दस्तावेज ईओयू के हाथ लगे थे। ईओयू की इस कार्रवाई को आधार बनाते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने विभा कुमारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में कोर्ट से आदेश मिलने के बाद ईडी ने विभा कुमारी की करीब ढाई करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है।