ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

दुर्गा पूजा पर झारखंड से लायी जा रही थी शराब, पुलिस ने तस्करों को दबोजा, भारी मात्रा में शराब भी किया बरामद

PATNA CITY: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद आए दिन शराब की खेप बरामद की जा रही है। इस बार भी भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। पटना सिटी के बाईपास थाना क्ष

दुर्गा पूजा पर झारखंड से लायी जा रही थी शराब, पुलिस ने तस्करों को दबोजा, भारी मात्रा में शराब भी किया बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद आए दिन शराब की खेप बरामद की जा रही है। इस बार भी भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के NH-30 में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जहां सड़क किनारे खड़ी सीमेंट लदे ट्रक के तहखाने से 89 कार्टन शराब जिसमें 768 लीटर अंग्रेजी शराब रखा हुआ था उसे जब्त किया गया है। 


वहीं दूसरे मामले में गश्ती में तैनात पुलिस को देख स्कार्पियो सवार शराब कारोबारी भागने लगे। इस दौरान स्कॉर्पियों अनियंत्रित होने के बाद गड्ढे मे गिर गयी। शराब तस्कर स्कार्पियो को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 215 लीटर शराब के साथ स्कॉर्पियो को जब्त किया। दोनों शराब कारोबारी गाड़ी छोड़कर भागने मे सफल रहे। पुलिस ने बताया की त्योहार को लेकर शराब माफिया दूसरे राज्यों से शराब मंगाकर स्टॉक कर रहे है। 


ज्यादात्तर शराब झारखंड से मंगायी जा रही है। पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सीमेंट लदे ट्रक में तहखाना बनाकर तस्कर शराब की तस्करी कर रहे हैं। वही शराब तस्करी मामले में ट्रक का ड्राइवर, खलासी और दो शराब कारोबारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही ट्रक को भी जब्त किया गया है। वहीं स्कार्पियो छोड़ कर भागे तस्करों की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता