ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

DTH कस्टमर केयर का नंबर ध्यान से मिलाइए, लग जायेगा लाखों का चूना

PATNA : बिहार में जामतारा गैंग का तांडव इस कदर बढ़ गया है कि अब शायद ही कोई ऐसा इंसान बचा हो जिसे इन लोगों ने अपनी गिरफ्त में नहीं लिया हो। आम तो आम ख़ास लोग भी इनके झासें में आ जा र

DTH कस्टमर केयर का नंबर ध्यान से मिलाइए, लग जायेगा लाखों का चूना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जामतारा गैंग का तांडव इस कदर बढ़ गया है कि अब शायद ही कोई ऐसा इंसान बचा हो जिसे इन लोगों ने अपनी गिरफ्त में नहीं लिया हो। आम तो आम ख़ास लोग भी इनके झासें में आ जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब जो एक ताजा मामला आया है वह है डीटीएच कस्टमर को फोन लगाना और दूसरा मामला है क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने के नाम ठगी का है। 


दरअसल, राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के चाई टोला में किराए का मकान में रह रहे मनोज कुमार उपाध्याय को उस समय बड़ा झटका लगा जब साइबर अपराधियों ने उनके बैंक अकाउंट में सेंधमारी कर 3.50 लाख रुपए की चपत लगा दी। इसक घटना को लेकर मनोज ने बताया कि उनका डीटीएच कई दिनों से खराब चल रहा था। जिसके बाद उन्होंने शनिवार को गुगल पर डीटीएच कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर तलाशा। जो नंबर मिला उस पर उन्होंने फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। 


उसके कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपका डीटीएच खराब है आपने कुछ देर पहले फोन किया था। उसने मनोज से कहा कि आपके डीटीएच को अपडेट करना होगा इसके लिए आपके मोबाइल पर एक लिंक भेजा जा रहा है। उस पर क्लिक करना होगा। मनोज ने लिंक पर क्लिक किया तो उनके मोबाइल पर एनीडेस्क एप इंस्टॉल हो गया। शातिर ने मनोज से कहा कि आपका डीटीएच अपडेट हो रहा है। कुछ ही मिनट बाद उनके मोबाइल पर पैसे की निकासी का मैसेज आने लगा। घबराकर उन्होंने मोबाइल ऑफ कर दिया। 


कुछ देर बाद जब उन्होंने मोबाइल ऑन किया तब पता चला कि पांच बार में उनके खाते से साढ़े तीन लाख की निकासी हो गई। जिसके बाद मनोज ने इस संबंध में शनिवार को साइबर पोर्टल पर लिखित शिकायत की है। बैंक में भी उन्होंने लिखित आवेदन दिया है। रविवार को वो थाने में इसकी शिकायत किया है। मनोज ने बताया कि वे मूलरूप से बेतिया के रहने वाले हैं। 



वहीं, दूसरा मामला क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने हैं। राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर के अशोकचक निवासी सत्येंद्र को साइबर फ्रॉड का फोन किया और कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड का लिमिट एक लाख से बढ़ाकर 1.30 लाख किया जा रहा है। सत्येंद्र ने इसमें अपनी उत्सुकता दिखाई और यहीं वो शातिरों के झांसे में आ गए। इसके बाद शातिरों ने उनके खाते से पैसे की निकासी कर ली। साइबर फ्रॉड ने सत्येंद्र कुमार सिंह के खाते से 1.22 लाख रुपए की निकासी कर ली है। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल से इसकी शिकायत की है।