ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना: लग्जरी कार से ड्रग्स की सप्लाई करते हैं रईसजादों के बिगड़ैल बेटे, 'भाभीजी' गैंग के 4 तस्कर अरेस्ट

PATNA: राजधानी पटना के युवाओं को नशे की लत लगाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने ड्रग्स की सप्लाई करने के आरोप में 4 तस्करों के अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी त

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के युवाओं को नशे की लत लगाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने ड्रग्स की सप्लाई करने के आरोप में 4 तस्करों के अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी तस्कर रईसजादों के बिगड़ैल बेटे हैं और 'भाभीजी' गैंग से जुड़े हैं.


कंकड़बाग पुलिस ने रामलखन पथ से चार ब्राउन शुगर तस्करों को धर दबोचा है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस का दावा है कि पकड़े गये सभी तस्कर जेल में बंद भाभीजी उर्फ राधा गैंग के हैं. पुलिस ने बताया कि लग्जरी कार से चारों आरोपी ब्राउन शुगर लेकर जा रहे थे. पुलिस ने जब तस्करों का पीछा किया तो वो भागने लगे. जिसके बाद पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया और उन्हें धर दबोचा.


पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. तस्करों के मुताबिक वो 500 रुपये में एक ब्राउन शुगर के पुड़िये की सप्लाई करते थे. अरेस्ट किये गये सभी आरोपी अमीरजादों के बेटे हैं. सभी ग्रेजुएट हैं और बेरोजगार भी हैं. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वो पिछले डेढ़ साल से ब्राउन शुगर की तस्करी का धंधा चला रहे थे.


टैग्स