ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मृतकों की अब तक नहीं हुई शिनाख्त, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

PATNA: दिल को दहला देने वाली तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक एक मां ने अपनी जान दे दी। पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के असपुरा धर्मकांटा में ल

दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मृतकों की अब तक नहीं हुई शिनाख्त, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: दिल को दहला देने वाली तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक एक मां ने अपनी जान दे दी। पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के असपुरा धर्मकांटा में लगे कैमरे में महिला की तस्वीरें कैद हो गयी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल इस वीडियो की यदि बात की जाए तो इसमें एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदती नजर आ रही है। पहले महिला ने गोद में लिए बच्चे को कुएं में डाला फिर अपने दूसरे बच्चे को जिसके बाद वह खुद भी कुएं में कूदती नजर आई। महिला के आत्महत्या की तस्वीर बिक्रम थाना क्षेत्र के असपुरा स्थित धर्मकांटा में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। 


घटना के करीब दो घंटे बाद धर्मकांटा में काम करने वाले लोगों की नजर सीसीटीवी में कैद इस फुटेज पर पड़ी। जिसे देख लोगों के रोंगते खड़े हो गये। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि घटना बीते रविवार की दोपहर की बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका और बच्चों के शव को कुएं से बाहर निकाला लेकिन अब तक तीनों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है।


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला को कुएं के पास घूमते देखा गया था। घटना के वक्त कुएं के पास कोई मौजूद नहीं था तभी उसने पहले गोद में लिए मासूम को कुएं में फेंका फिर उसके बाद तीन साल बच्चे को भी कुएं में गिरा दिया। दोनों बच्चोंं को कुएं में फेंकने के बाद महिला खुद भी कुएं में कूद गयी। इस घटना का पता तब चला जब पास स्थित धर्मकांटा में लगे सीसीटीवी में महिला के आत्महत्या की तस्वीर कैद हो गयी। 


सीसीटीवी को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। काफी मशक्कत के बाद महिला और दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते यह बात आग की तरह फैल गयी और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन किसी ने ना तो महिला को पहचाना और ना ही बच्चों को। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भी हैरान हैं। महिला ने आखिर यह कदम क्यों उठाया इस सवाल का जवाब अब तक सामने नहीं आ पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मृतकों की अब तक नहीं हुई शिनाख्त, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर