ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

दीपक मेहता हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, नीतीश ने ली थी हत्या की सुपारी

PATNA: दानापुर नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्याकांड का मुख्य शूटर नीतीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उमेश राय ने दीपक मेहता की हत्या

दीपक मेहता हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार, नीतीश ने ली थी हत्या की सुपारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: दानापुर नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्याकांड का मुख्य शूटर नीतीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उमेश राय ने दीपक मेहता की हत्या की सुपारी दी थी। 7 लाख रूपये में नीतीश को हत्या की सुपारी दी गयी थी। अपने साथी रजनीश और अफसर मलिक के साथ मिलकर नीतीश ने दानापुर के नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता की हत्या कर दी थी।


29 मार्च 2022 को नासरीगंज में बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था। जिससे उनकी मौत हो गयी थी। घटना का कारण भूमि विवाद निकलकर सामने आया था। दो जगहों पर जमीन का विवाद चल रहा था और यह विवाद उमेश राय और दीपक मेहता के बीच काफी समय से चल रहा था। 29 कट्ठा और 52 कट्ठे के प्लॉट के लिए उमेश राय और दीपक मेहता के बीच लड़ाई चल रहा था। 


दीपक को रास्ते से हटाने के लिए उमेश राय ने ही अपने मौसेरे भाई नीतीश को सुपारी दी थी। नीतीश इलाके के कुख्यात अपराधी है। पटना, जहानाबाद, मसौढ़ी समेत कई इलाकों में वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। सीसीटीवी फुटेज के धार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। बता दें कि इससे पहले भी दीपक हत्याकांड मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था फिलहाल सभी जेल में हैं।


सबसे पहले पुलिस ने राजू राय को पकड़ा ता जो रवि नामक कुख्यात अपराधी का सहोदर भाई था। इसी ने खुलासा किया था और बताया था कि घटना का कारण क्या था। जिसके बाद पुलिस ने मनोज राय, पिंटु मियां और राज कुमार सहनी उर्फ बालक को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर घटना में उपयोग किये गये बाइक को बरामद किया गया था। अब हत्याकांड का शूटर नीतीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। नीतीश की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।