ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। इस दौरान एक गुट ने चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र

दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। इस दौरान एक गुट ने चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बोरिंग केनाल रोड की है जहां पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 


दोनों युवकों की पहचान जयेश और मुकेश मंडल के रुप में हुई है। जो बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज के छात्र हैं। प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि घटना का कारण पुलिस ने अबतक स्पष्ट नहीं किया है।


गिरफ्तार युवकों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल है।