ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

डायल-112 पुलिस के लिए बना मुसीबत, कोई मोबाइल रिचार्ज के लिए बोलता है तो कोई देता है गालियां

DESK : सरकार ने लोगों की इमरजेंसी सेवा के लिए डायल-112 की शुरुआत की है। इसके तहत लोगों को 15 मिनट में सुविधा दी जाती है, लेकिन अब इससे जुड़ी ऐसी शिकायतें सामने आ रही है, जिसे सुनकर

डायल-112 पुलिस के लिए बना मुसीबत, कोई मोबाइल रिचार्ज के लिए बोलता है तो कोई देता है गालियां
First Bihar
2 मिनट

DESK : सरकार ने लोगों की इमरजेंसी सेवा के लिए डायल-112 की शुरुआत की है। इसके तहत लोगों को 15 मिनट में सुविधा दी जाती है, लेकिन अब इससे जुड़ी ऐसी शिकायतें सामने आ रही है, जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। डायल-112 पर कॉल कर लोग पुलिसकर्मियों के साथ ही गंदी हरकत कर रहे हैं। पुलिसवालों को गंदी गालियां मिल रही है। हैरानी की बात तो ये है कि कॉल सेंटर पर 90 फीसदी कॉल फेक आ रहे हैं। ऐसे कॉल्स को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। 



फेक कॉल करने वाले लोगों को ट्रेस किया जाएगा। आपको बता दें, डायल-112 की शुरुआत होने के बाद 20 दिनों के अंदर 2905 मामलों को सुलझाया गया है। सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा से जुड़े हुए हैं। महिलाओं ने डायल-112 से सबसे ज्यादा सेवा ली है। हालांकि लड़ाई-झगड़े और सड़क हादसों के केस भी कम नहीं है। 



डायल-112 की सेवा देते हुए अब पुलिसवालों को ही परेशान किया जाने लगा है। कॉल सेंटर पर 90 फीसदी फेक कॉल आ रहे हैं। बता दें, रोज 35 हजार से भी ज्यादा कॉल आते हैं, जिसमें 90% से ज्यादा कॉल फेक होते हैं। लोग कॉल कर पुलिसवालों को गालियां देते हैं और उनसे गंदी बातें करते हैं। कई कॉल्स तो ऐसे भी आते हैं, जिसमें मोबाइल रिचार्ज कर देने को कहा जाता है। 



टैग्स