ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ढोंगी बाबा की करतूत: इंस्टाग्राम पर मौत का भय दिखाकर 5 लाख की ठगी, बाबा का नाम एस्ट्रलॉजर डीपी शास्त्री

PATNA: सोशल मीडिया पर लोग रील्स देखना काफी पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे रील्स भी देखने को मिलता है जिसके लिंक को क्लीक करते ही समस्या वही से शुरू हो जाती है। ऐसे रील्स में फर्ज

ढोंगी बाबा की करतूत: इंस्टाग्राम पर मौत का भय दिखाकर 5 लाख की ठगी, बाबा का नाम एस्ट्रलॉजर डीपी शास्त्री
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: सोशल मीडिया पर लोग रील्स देखना काफी पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे रील्स भी देखने को मिलता है जिसके लिंक को क्लीक करते ही समस्या वही से शुरू हो जाती है। ऐसे रील्स में फर्जीवाड़ा होने का ज्यादा चांस रहता है। कोई बाबा बनकर सारी परेशानी का समाधान करने की बात करता है तो कोई ज्यादा पैसे कमाने का झांसा देता है और लोग इनके झांसे में भी आ जाते हैं। पटना के एक बच्चे को ढोंगी बाबा ने अपना शिकार बनाया और परिवार के सदस्यों के खाते से करीब 5 लाख रूपये की निकासी कर ली है।  


पटना हाईकोर्ट के सरकारी वकील का भतीजा ढोंगी बाबा के चक्कर में आकर 5 लाख रुपए गवां बैठा है। पटना में ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। अधिवक्ता भरत भूषण ने पटना के कोतवाली थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनके नाबालिग भतीजे ने किसी लिंक को क्लिक किया था। 


लिंक के क्लिक करते ही एक ढोंगी बाबा संपर्क में आ गया। जब घर में कोई नहीं रहता तब बाबा भतीजे को ONLINE आने को कहता था। जब भतीजा ऑनलाइन आता तो उसे बाबा डराने-धमकाने लगता था। किसी तरह उसने भतीजे से पूरे परिवार के  सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर ली। जिसके बाद एक-एक कर सभी के बैंक खाते से ट्रांजेक्शन कराने लगा।


नाबालिग भतीजे वियान को मौत का डर दिखाने वाले बाबा का नाम एस्ट्रलॉजर डीपी शास्त्री है। जो राजस्थान के पुस्कर का रहने वाला है। फरवरी 2023 में उनका भतीजा इस ढोंगी बाबा के संपर्क में आया। जिसने बच्चे को मौत का भय दिखाकर ऑनलाइन एप के माध्यम से पैसे ऐंठना शुरू कर दिया। जैसा बाबा कहता वैसा उनका भतीजा करता था। 


ढोंगी बाबा ने मौत का डर दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों के अकाउंट से करीब 5 लाख रुपया किसी तरह से अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। जब इस बात की जानकारी पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता भरत भूषण को हुई तब उन्होंने ढोंगी बाबा के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।