ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

दारू पीने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी, गोली लगने से गर्भवती महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

MANER: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदत से बाज आ रहे हैं। शराब पीने की लत ऐसी की

दारू पीने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी, गोली लगने से गर्भवती महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MANER: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदत से बाज आ रहे हैं। शराब पीने की लत ऐसी की कभी-कभी लोग जहरीली शराब तक भी पी बैठते हैं जिसके कारण लोगों की मौतें भी हो चुकी है। लोगों को पता ही नहीं चलता ही कि शराब असली है या नकली। लोगों को बस नशे के लिए पीने से मतलब है। शराब पीने के लिए लोग मारपीट तक उतारू हो जाते हैं। पटना में दारू के चक्कर में गोलीबारी की गयी गोली प्रेग्नेंट महिला को लगी जिससे उसकी मौत हो गयी।  


ताजा मामला पटना के मनेर स्थित सादिकपुर गांव का है जहां शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई बात इतनी बढ़ गयी कि गोलीबारी तक पहुंच गयी। गोलीबारी की इस घटना में एक गर्भवती महिला की गोली लगने से मौत हो गयी। वही मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हत्या की घटना को लेकर सादिकपुर गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इधर भारी संख्या में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है जो पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


ग्रामीणों ने बताया कि शराब को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते मारपीट करने लगे इस दौरान गोलीबारी भी की गयी। गोलीबारी के दौरान मायके दानापुर पतलापुर से छठ करने आई गर्भवती महिला पूजा देवी को गोली लग गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। गोली हरिशंकर यादव और खिलाड़ी यादव ने चलाया था। मामले में पुलिस कार्रवाई के लिए जुटी हुई है और सभी मामलों की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। 

दारू पीने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी, गोली लगने से गर्भवती महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल


दारू पीने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी, गोली लगने से गर्भवती महिला की मौत, आधा दर्जन लोग घायल


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता