ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कंकड़बाग थाना के दारोगा ने महिला अधिकारी से किया रेप, 10 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

PATNA : पटना में तैनात एक महिला अधिकारी ने कंकड़बाग थाना के दारोगा पर यौनशोषण का आरोप लगाया है.अधिकारी ने महिला थाने में रेप, धोखा और अनूसूचित जाति का प्रयोग कर शादी से मुकरने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में तैनात एक महिला अधिकारी ने कंकड़बाग थाना के दारोगा पर यौनशोषण का आरोप लगाया है.अधिकारी ने महिला थाने में रेप, धोखा और अनूसूचित जाति का प्रयोग कर शादी से मुकरने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. 

पीड़ित का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराए हुए 10 दिन हो गए, लेकिन इसके  बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और न ही दारोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला है. जबकि पीड़िता ने कई दस्तावेज दिए हैं. 

महिला का कहना है कि वे दोनों एक दूसरे को 16 सालों से जानते हैं. स्कूल में पढ़ने के दौरान से ही दोनों साथ हैं. बाद में दोनों की नौकरी लग गई. इसके बाद दारोगा ने शादी का वादा किया, पर ऐन वक्त पर उसने शादी से इंकार कर दिया और कहा कि वह अनुसूचित जाति की लड़की से शादी नहीं कर सकता. पीड़िता का कहना है कि उसके बारे में दारोगा के सभी रिश्तेदार जानते थे. नौकरी के बाद भी उसे शादी का झांसा देता रहा.