ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

दानापुर में महिला से छेड़खानी, दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी, 3 युवक घायल

DANAPUR: दानापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां महिला से छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच गोलाबारी और पथराव हुई। इस दौरान एक युवक को गोली लगी है जबकि दो अन्य युवक

दानापुर में महिला से छेड़खानी, दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी, 3 युवक घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DANAPUR: दानापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां महिला से छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच गोलाबारी और पथराव हुई। इस दौरान एक युवक को गोली लगी है जबकि दो अन्य युवक पथराव में घायल हो गया। घायलों को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दानापुर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि परिवार की एक महिला के साथ युवक गोला रोड की तरफ अपनी गाड़ी से जा रहा था। तभी टी प्वाइंट पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ युवकों की मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान युवकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान टुनटुन नामक एक युवक को गोली लग गयी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। 


गोली लगने के बाद दोनों तरफ से पथराव भी शुरू हो गया। जिसमें ओम नारायण और अमन नामक दो युवक भी घायल हो गए। टुनटुन के हाथ और गर्दन में गोली लगी है जबकि ओम नारायण और अमन पथराव से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दानापुर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है। दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद और थाना प्रभारी अजीत कुमार साह मौके पर पहुंचे और आस-पास के दुकानदारों से घटना की जानकारी ले रहे हैं।