ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दानापुर में खाकी वर्दी दागदार: नशेड़ी पुलिस कर्मियों ने छात्रा से की छेड़खानी, गुस्साएं लोगों ने थाने का किया घेराव

DANAPUR: जिसके कंधे पर शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने की जिम्मेदारी है यदि वही शराब पीकर असामाजिक कार्य करने लगे तो इसे क्या कहेंगे? छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे तो इ

दानापुर में खाकी वर्दी दागदार: नशेड़ी पुलिस कर्मियों ने छात्रा से की छेड़खानी, गुस्साएं लोगों ने थाने का किया घेराव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DANAPUR: जिसके कंधे पर शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने की जिम्मेदारी है यदि वही शराब पीकर असामाजिक कार्य करने लगे तो इसे क्या कहेंगे? छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे तो इसे क्या कहेंगे? हम  बात कर रहे हैं बिहार के दानापुर थाने के डायल 112 के पुलिस कर्मियों की जिसकी करतूत से खाकी वर्दी दागदार हो गयी है। 


डायल 112 के नशेड़ी पुलिस कर्मियों ने ऐसी हरकत की जिससे लोग आक्रोशित हो गये और थाने का घेराव करने पहुंच गये। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। आरोपी पुलिस कर्मियों के सस्पेंड करने और तत्काल जेल भेजने की बात कही। 


दरअसल पटना के दानापुर थाने के पुलिस कर्मियों ने खाकी वर्दी को दागदार कर दिया है। शराब पीकर दानापुर थाना के डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने सड़क से गुजर रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। पुलिस की इस करतूत की जानकारी जब इलाके के लोगों को हुई तो लोग थाने पर पहुंच गये और इस दौरान सुल्तानपुर चौकी का घेराव कर दिया। 


इस दौरान लोगों की आरोपी एएसआई शेरू सिंह के साथ हाथापाई हो गयी। गुस्साएं लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले पर संज्ञान लेने की बात कही। लोगों ने छेड़खानी करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने की मांग अधिकारियों से की। वही आरोपी एएसआई शेरू सिंह समेत शराब के नशे में धुत अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। सुल्तानपुरी पुलिस चौकी का घेराव कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।