ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

दानापुर में घर में घुसकर युवक को पीटा, फायरिंग करते भाग निकले अपराधी

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का हौसला बुलंद है। राज्य में शयद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराध से जुडी खबरें निकल कर सामने न आती हो। अपराधियों द्वारा अब रात तो रात दिन के उ

दानापुर में घर में घुसकर युवक को पीटा, फायरिंग करते भाग निकले अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में इन दिनों अपराधियों का हौसला बुलंद है। राज्य में शयद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराध से जुडी खबरें निकल कर सामने न आती हो। अपराधियों द्वारा अब रात तो रात दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामें को अंजाम दिए जा रहे हैं।  इसी कड़ी में अब एक मामला राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर से जुडी हुई है। यहां  एक घर में घुसकर अपराधियों द्वारा पहले युवक की पिटाई की गयी, उसके बाद फायरिंग भी की गई है। 


बताया जा रहा है कि, यह घटना दानापुर के नासरीगंज पुलिस चौकी के पास चाईटोला की है।  यहां पांच बदमाशों ने सन्नी नाम युवक के घर पहुंचे और उसकी पिटाई करते हुए घर पर गोलीबारी भी की। हालांकि, गनीमत यह रही की गोली किसी को लगी नहीं। बताया जा रहा है कि, बदमाशों द्वारा पांच से छह राउंड फायरिंग की गई है। वहीं, इस  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 


इस मामले को लेकर पीड़ित सन्नी ने बताया कि पांच लोग आए थे। पहले मेरे भाई की पिटाई की। फिर मुझे पीटा और फायरिंग करते हुए चले गए। उसने बताया कि फायरिंग करने में स्थानीय बंटी चौधरी और उसके साथी का हाथ है।  इस घटना की सूचना पर दानापुर पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंची और बिना किसी को गिरफ्तार कर वापस लौट आई। घटनास्थल पर 5 से 6 खोखे मिले हैं। 


इधर, मारपीट और गोलीबारी किस वजह से की गई है यह भी खुलकर कोई नहीं बता पा रहा है। हालांकि, लोगों द्वारा यह माना जा रहा है कि, फायरिंग करते हुए घर और मुहल्ले वासियों में भय पैदा करने की कोशिश की थी। इस मामले को लेकर दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद का कहना है की लोगों का आपसी विवाद और मारपीट का मामला है। उसी में युवक की पिटाई की गई है। चार खोखा भी बरामद किया गया है लिखित आवेदन के अनुसार मामला दर्ज किया जा रहा है।