ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना: दारूबाज दामाद की करतूत, टल्ली होकर सास और साले को मारी गोली

PATNA: राजधानी पटना में क्राइम की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. फुलवारीशरीफ के इसापुर में एक दारूबाज दामाद ने अपनी सास और साले को गोली मार दी है. दारू के नशे में टल्ली

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में क्राइम की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. फुलवारीशरीफ के इसापुर में एक दारूबाज दामाद ने अपनी सास और साले को गोली मार दी है. दारू के नशे में टल्ली होकर दामाद ने अपनी सास और साले पर फायरिंग कर दी.


इस हमले में मां-बेटा बाल-बाल बच गये. नया टोला की रहने वाली फरहत खातून ने बताया कि वो और उसका बेटा अपने दामाद अशरफ से मिलने गये थे. जिस वक्त दोनों उसके घर पहुंचे वो शराब के नशे में चूर था और उसके हाथ में अवैध राइफल भी थी. दोनों को देखते ही अशरफ ने गाली-गलौज शुरू कर दी. दोनों जब वहां से निकलने की कोशिश करने लगे तब सनकी दामाद के दोस्त ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. 


गाली-गलौज करने के बाद दारू के नशे में धुत्त दामाद ने दोनों पर गोली चला दी. गनीमत रही कि दोनों इस हमले में बाल-बाल बच गये. ख़बरों के मुताबिक अशरफ ने अपनी बेटी की शादी के लिए मकान बेच दी थी, जिसे लेकर उसका विवाद सास और साले से था. बताया जा रहा है कि इसी से नाराज होकर उसने गोली मारी. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


टैग्स