ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना : सास के अकाउंट से रुपया निकालना चाहता था दामाद, फेल होने पर इंश्योरेंस क्लेम के लिए मारी गोली

PATNA : पैसे की लालच में एक दामाद ने अपने ही सास की हत्या का प्लान बना लिया. प्लान के मुताबिक वह अपनी सास को मिलने के लिए बुलाया और फिर गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल महिला को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पैसे की लालच में एक दामाद ने अपने ही सास की हत्या का प्लान बना लिया. प्लान के मुताबिक वह अपनी सास को मिलने के लिए बुलाया और फिर गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. 

मामला पटना के मोकामा का है. महिला के परिजनों की तरफ से दामाद और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. बताया जाता है कि कचरा गली का रहने वाला राजू पासवान की पत्नी राखी देवी और उसके दामाद के बीच पैसे लेनदेन का मामला था. दामाद अमित कुमार अकेला लखीसराय के पिपरिया का रहने वाला है. वह आर्केस्ट्रा में  काम करता है और पिछले ही साल राखी की बेटी के साथ प्रेम विवाह की थी.

राखी का दामाद अकाउंट में रखे पैसे को अपनी पत्नी के नाम पर ट्रांसफर करवाना चाहता था. लेकिन उसमें सफल होता नहीं देख इंश्योंरेंस के लिए सास की हत्या की साजिश रच ली. प्लान के तरह बुधवार को मिलने के लिए भारत वैगन कंपनी के गेट के पास बुलाया औऱ गोली मार दी. साथ में महिला का बेटा भी था, उस पर भी गोलीबारी की गई पर वह बाल-बाल बच गया. महिला के कमर में लगी और वह जमीन पर गिर गई. इसके बाद बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए.  बेटा भागते भागते घर पहुंचा और परिजनों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां उसकी हालत स्थिर है.