ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

साइबर क्राइम के नए-नए तरीके.. हलवाई को खाना बनाने का ऑर्डर देकर खाते से उड़ा लिए 75 हजार

PATNA : राजधानी पटना में साइबर अपराधियों का गिरोह सक्रिय है. साइबर अपराधी नए नए तरीके अपना रहे हैं. इस बार अपराधियों ने एक हलवाई को निशाना बनाया है. साइबर बदमाशों ने राजीव नगर थाने

साइबर क्राइम के नए-नए तरीके.. हलवाई को खाना बनाने का ऑर्डर देकर खाते से उड़ा लिए 75 हजार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में साइबर अपराधियों का गिरोह सक्रिय है. साइबर अपराधी नए नए तरीके अपना रहे हैं. इस बार अपराधियों ने एक हलवाई को निशाना बनाया है. साइबर बदमाशों ने राजीव नगर थाने के मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी व पेशे से हलवाई गणेशी यादव के खाता से 75 हजार की निकासी कर ली. गणेशी यादव का खाता राजीव नगर में ही एसबीआइ में हैं. 


जानकारी के अनुसार, साइबर बदमाशों ने गणेशी यादव को फोन कर बताया कि उन लोगों को 25 सौ प्लेट खाना चाहिए और अपना नाम अंकित बताया. इसके साथ ही यह भी जानकारी दी कि उन्हें खाना दानापुर कैंटीन में बनाना होगा और उसने इसके लिए एक लाख रुपया एडवांस के रूप में गूगल पे करने की बात बतायी. इस पर हलवाई गणेशी ने अपना गूगल पे नंबर दे दिया.


इसी बीच साइबर बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी भेजा और उसे बताने को कहा. हलवाई ने ओटीपी की जानकारी दे दी और फिर बड़ा खेल हो गया. अपराधियों ने उनके खाते से तीन बार में 75 हजार की निकासी कर ली. रुपये निकासी के बाद गणेशी यादव ने उसे कई बार फोन करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उसका नंबर नहीं लगा.


इसके बाद गणेशी यादव ने राजीव नगर थाने में शिकायत लेकर पहुंचा. इस संबंध में उनके बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने संबंधित बैंक से संपर्क कर खाता से संबंधित डिटेल भी मांगी है.