ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

साइबर अपराधी को पकड़ने पटना पहुंची हरियाणा पुलिस को लोगों ने पीटा, पटना पुलिस ने पदाधिकारी को भीड़ से छुड़ाया

PATNA: पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के मनोरमा अपार्टमेंट के पास आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरियाणा पुलिस के एक पदाधिकारी को भीड़ ने घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस

साइबर अपराधी को पकड़ने पटना पहुंची हरियाणा पुलिस को लोगों ने पीटा, पटना पुलिस ने पदाधिकारी को भीड़ से छुड़ाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के मनोरमा अपार्टमेंट के पास आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हरियाणा पुलिस के एक पदाधिकारी को भीड़ ने घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी के साथ लोगों की नोंकझोक भी हुई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसके पुरी थाने की पुलिस और हरियाणा पुलिस के पदाधिकारी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। 


दरअसल हरियाणा साइबर क्राइम की पुलिस टीम एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी  के लिए पटना पहुंची थी लेकिन हरियाणा पुलिस ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना नहीं दी थी। जब हरियाणा पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया तब इसी दौरान आरोपी ने अपहरण का अफवाह फैला दिया। भीड़ ने हरियाणा पुलिस के अधिकारी को पकड़ लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया और इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गयी। बाद में पाटलिपुत्र और एसके पुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी को भीड़ से छुड़ाया। फिलहाल आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस एसके पुरी थाने लेकर आई है। जहां पूछताछ की जा रही है। 


डीएसपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस की टीम साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पटना पहुंची थी। लेकिन इस बात की सूचना  लोकल पुलिस को नहीं दी गयी थी। बिना सूचना दिये उन्होंने रेड की और आरोपी को पकड़ा लेकिन तभी आरोपी ने अपहरण किये जाने की बात फैला दी फिर क्या था लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गयी। हरियाणा पुलिस सिविल ड्रेस में थी जिसके कारण लोगों को यह पता नहीं चल पाया कि यह हरियाणा पुलिस है। 


लोगों को लगा कि यह पुलिस की टीम नहीं है लोगों ने हरियाणा पुलिस के पदाधिकारी को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस बात की सूचना मिलने के बाद एसके पुरी और पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पदाधिकारी को किसी तरह भीड़ से निकाला। जिनके साथ बदलसुकी की गयी वे पुलिस पदाधिकारी हैं जो हरियाणा साइबर थाना के प्रभारी हैं। 


2022 में आर्मी बहाली को लेकर फ्रॉड हुआ था इसी मामले की जांच के लिए टीम हरियाणा से पटना आई थी। चरकी दादरी साइबर क्राइम थाने से आए पदाधिकारी ने जिस व्यक्ति को पकड़ा उसे अपने साथ ले जाने के क्रम में ही लोगों से नोंक-झोक हो गयी। फिलहाल एकके पुरी थाने में आरोपी को लाया गया है जहां हरियाणा पुलिस के पदाधिकारी पूछताछ में जुटे हैं।