ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कस्टमर की बेटी को लेकर भागा लोन रिकवरी एजेंट, पटना में पकड़ाए दोनों, थाने में कही चौंकाने वाली बात

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पटना पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं थेम इसलिए दोनों घर

कस्टमर की बेटी को लेकर भागा लोन रिकवरी एजेंट, पटना में पकड़ाए दोनों, थाने में कही चौंकाने वाली बात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पटना पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं थेम इसलिए दोनों घर भाग गए.पुलिस के अनुसार, दोनों बालिग़ हैं. उनके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. जांच की जा रही है. 


मामला फुलवारीशरीफ थाना इलाके का है. प्रेमी जोड़ा झारखंड के हजारीबाग शहर का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने बोचाचक से दोनों को हिरासत में लिया था. दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे को प्‍यार करते हैं, लेकिन परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए और पटना आकर किराए का मकान लेकर रहने लगे.


दोनों चार महीने पहले झारखंड से भाग कर फुलवारीशरीफ में आए थे. प्रेमी युवक हजारीबाग में निजी फायनांस कंपनी में काम करता था. उसने एक साल पहले प्रेमिका की मां को लोन दिलाया था. लोन का पैसा रिकवरी करने वह लड़की के घर पर जाता रहता था. इसी दौरान वह लड़की के संपर्क में आया.


दोनों के बीच प्‍यार परवान चढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई. प्रेमी के स्वजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे लड़के को अपनाने को तैयार नहीं हुए. थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि दोनों बालिग हैं. उनके स्वजनों से संपर्क किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स