ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना: बदमाशों ने लड़कियों से की छेड़खानी, विरोध करने पर डंडे से पीटा, कई राउंड फायरिंग भी की

PATNA: राजधानी पटना में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. मसौढ़ी के तुलसीचक गांव में बदमाशों ने लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी की. जिसका विरोध जब ग्रामीणों ने किया तो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. मसौढ़ी के तुलसीचक गांव में बदमाशों ने लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी की. जिसका विरोध जब ग्रामीणों ने किया तो बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की.


दरअसल गांव में आयोजित महायज्ञ में लड़कियां और महिलाएं झूला झूल रही थी. तभी खरांट गांव के कुछ मनचलों ने उनके साथ छेड़खानी की साथ ही अश्लील बातें भी की. ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद बदमाशों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. आरोपियों ने लाठी-डंडों के साथ बुरी तरह से लोगों को मारा.


बदमाशों के हमले में 7 लोग घायल हो गये वहीं कई लोगों का सिर भी फट गया. इस दौरान आरोपियों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की. जिसके बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी लड़के वहां से भाग गये थे. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.


टैग्स