ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छापेमारी करने पहुंची पटना पुलिस ने घर से चुरा लिए पैसे!, लोगों ने तलाशी ली तो छूटा पसीना

PATNA: अपने कारनामों के कारण बिहार पुलिस लगातार चर्चा में बनी रहती है। पिछले दिनों कैमूर से दो महिला पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता की तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार पुलिस ने खूब सु

छापेमारी करने पहुंची पटना पुलिस ने घर से चुरा लिए पैसे!, लोगों ने तलाशी ली तो छूटा पसीना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अपने कारनामों के कारण बिहार पुलिस लगातार चर्चा में बनी रहती है। पिछले दिनों कैमूर से दो महिला पुलिसकर्मियों की संवेदनहीनता की तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार पुलिस ने खूब सुर्खियां बटोरी। अब ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है। यहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस पर छापेमारी के दौरान घर से पैसे चुराने का आरोप लगा है। इसके बाद जमकर बवाल हुआ और जब स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी का पॉकेट चेक किया तो सारी सच्चाई सामने आ गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के बाटा मुसहरी इलाके की है।


दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के बाटा मुसहरी इलाके में शराब बेचा जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम बिहटा थाने की पुलिस को लेकर छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। एक घर में छापेमारी करने के दौरान पुलिस कर्मियों की नजर घर में रखे पैसे पर पड़ी। पुलिसकर्मी जब पैसे लेकर भागने लगे तो मुसहरी के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया।लोगों ने जब पुलिसकर्मियों से पैसौं की मांग की तो पुलिसकर्मियों ने पैसे लेने की बात से सीधे तौर पर इनकार कर दिया।


जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए और मजबूरन उन्हें अपनी चेकिंग करानी पड़ी। इस दौरान लोगों ने जब आरोपी पुलिसकर्मी का पैकेट को चेक किया और उसके जूते तक उतरवा दिए। तलाशी के दौरान पुलिसकर्मी के पास से चोरी के रुपए बरामद हो गए। पैसा वापस करने के बाद पुलिस वहां से किसी भी तरह जान बचा कर भाग निकले।

टैग्स