ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चाय दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, चाय पीने के बहाने दुकान पर आए 2 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA CITY: पटना में अपराधी बेलगाम हो गये है। अपराधियों ने जहां आज फुलवारी शरीफ में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया वही पटना सिटी में भी एक चाय दुकानदार को गोली मार दी। दोनों घ

चाय दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, चाय पीने के बहाने दुकान पर आए 2 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना में अपराधी बेलगाम हो गये है। अपराधियों ने जहां आज फुलवारी शरीफ में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया वही पटना सिटी में भी एक चाय दुकानदार को गोली मार दी। दोनों घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गये। 


पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित चैली टाल इलाके में आज अपराधियों ने चाय दुकानदार गोलू उर्फ पतीला को गोली मार दी। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। गोली लगने के बाद स्थानीय लोग और परिजन उसे लेकर एनएमसीएच अस्पताल ले गये जहां उसे भर्ती कराया गया। गोली पेट में लगी है। फिलहाल अब वह खतरे से बाहर है।


घायल गोलू के चाचा गणेश की माने तो उनका भतीजा और उसकी मां चैली टाल में चाय की दुकान चलाते हैं। शाम में जब उसकी मां दुकान से घर के लिए निकली उसके बाद गोलू दुकान पर बैठ गया। लेकिन कुछ देर बाद ही दो अपराधी आए और चाय मांगी। जैसे ही वह चाय देने के पीछे मुड़ा और बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है। पुलिस की माने तो गोलू चोरी और दूसरे आपराधिक मामले में 3 बार जेल जा चुका है। पुलिस को शक है कि उसके ही साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस घायल गोलू का बयान दर्ज कराने में जुटी है। बयान के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 



रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता