ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

करोड़ों की संपत्ति ED ने की जब्त, ट्रस्ट के नाम पर पति-पत्नी और बेटी पर धोखाधड़ी का आरोप

PATNA:- ट्रस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करनेवाले पति-पत्नी और बेटी की करोड़ों की संपत्ति ED ने जब्त किया है। मेडिकल कॉलेज की सदस्यता दिलाने के नाम पर ये ठगी किया करते थे। इनके खिलाफ

करोड़ों की संपत्ति ED ने की जब्त,  ट्रस्ट के नाम पर पति-पत्नी और बेटी पर धोखाधड़ी का आरोप
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA:- ट्रस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करनेवाले पति-पत्नी और बेटी की करोड़ों की संपत्ति ED ने जब्त किया है। मेडिकल कॉलेज की सदस्यता दिलाने के नाम पर ये ठगी किया करते थे। इनके खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। मनी लाउंड्रिग का मामला दर्ज होने के बाद ईडी ने जांच शुरू की। ईडी ने कार्रवाई करते हुए पटना में फ्लैट और सासाराम में 13 प्लॉट को जब्त किया।

बताया जाता है कि बुद्धिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार और सचिव सीता कुमारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सुरेंद्र कुमार और सीता कुमार दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों पति-पत्नी और इनकी बेटी लिप्सा पर मेडिकल कॉलेज की सदस्यता दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है। इस ट्रस्ट के जरिये ये लोगों को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए सदस्यता दिलाए जाने का ख्वाब दिखाते थे और आजीवन सदस्य बनाने के नाम पर उनसे ठगी किया करते थे। इनसे लिए गए पैसे से इन्होंने पटना और सासाराम में कई संपत्तियों को खरीदा। मनी लाउंड्रिग का मामला दर्ज होने के बाद ईडी ने इसकी जांच शुरू कर दी। जिसमें पति-पत्नी और उनकी बेटी के नाम पर कई संपत्तियों की जानकारी हुई। ईडी को इस बात की भी जानकारी हुई कि पटना के विंध्य अंबिका अपार्टमेंट में एक फ्लैट भी इनके नाम से है। साथ ही सासाराम में 13 प्लॉट और बेटी के नाम पर बैंक में पैसे जमा थे जिसे ईडी ने जब्त किया है। फिलहाल आगे कार्रवाई की जा रही है।