ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बक्सर में तैनात ट्रेनी डीएसपी के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पटना के युवक की हुई मौत

PATNA : बक्सर जिले में तैनात ट्रेनी डीएसपी के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली ने एक युवक की जान ले ली है। घटना कोडरमा डैम पर हुई है जहां ट्रेनी डीएसपी अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे।

बक्सर में तैनात ट्रेनी डीएसपी के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पटना के युवक की हुई मौत
Editor
3 मिनट

PATNA : बक्सर जिले में तैनात ट्रेनी डीएसपी के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली ने एक युवक की जान ले ली है। घटना कोडरमा डैम पर हुई है जहां ट्रेनी डीएसपी अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे। इसी दौरान उनके सर्विस रिवाल्वर से गोली चली और ट्रेनिंग डीएसपी आशुतोष के एक साथी को जा लगी। जिस युवक के की मौत गोली लगने से हुई है उसका नाम निखिल रंजन है और वह पटना के बेउर का रहने वाला था। पटना से अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए वह कोडरमा गया था। उसके साथियों में बक्सर में तैनात ट्रेनी डीएसपी आशुतोष भी शामिल थे। 


घटना के बारे में जो पहली जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार फिलहाल बक्सर के सिमरी थाना के प्रभार में है। दो दिन की छुट्टी पर वह बक्सर से निकले थे। एक निजी गाड़ी से यह सभी दोस्त कोडरमा के तिलैया डैम घूमने गए थे। डैम घूमने के बाद जवाहर घाटी के किनारे फोटो क्लिक करने के दौरान सर्विस रिवाल्वर से गोली चल गई और निखिल को जा लगी। गंभीर हालत में जख्मी निखिल को तुरंत अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद हड़कंप मच गया कोडरमा के डीएसपी संजीव कुमार के मुताबिक जिस ट्रेनिंग डीएसपी के सर्विस रिवाल्वर से गोली चली वह रोहतास के रहने वाले हैं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


ट्रेनी डीएसपी के साथ कोडरमा डैम गया एक युवक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने सभी का बयान दर्ज कर रही है। निखिल की मौत के बाद पटना में परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है हालांकि परिजन इस पूरे घटनाक्रम को संदेह की नजर से देख रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले में जरूर अंदर खाने कोई राज है ऐसे में पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

टैग्स