ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बक्सर का ट्रेनी डीएसपी हत्या के आरोप में गिरफ्तार, सर्विस रिवाल्वर से चली गोली से हुई थी साथी की मौत

PATNA : बक्सर के ट्रेनी डीएसपी आशुतोष कुमार और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड की कोडरमा पुलिस ने इन तीनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। ट्रेनिंग ड

बक्सर का ट्रेनी डीएसपी हत्या के आरोप में गिरफ्तार, सर्विस रिवाल्वर से चली गोली से हुई थी साथी की मौत
Editor
3 मिनट

PATNA : बक्सर के ट्रेनी डीएसपी आशुतोष कुमार और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड की कोडरमा पुलिस ने इन तीनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। ट्रेनिंग डीएसपी और उसके दो दोस्तों पर अपने ही एक साथी निखिल रंजन की हत्या का आरोप लगा है। निखिल पटना का रहने वाला था और इन तीनों दोस्तों के साथ वह कोडरमा के तिलैया डैम घूमने गया था। इसी दौरान ट्रेनी डीएसपी आशुतोष कुमार के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। 


पटना के जिससे युवक निखिल रंजन की मौत हुई वह बेऊर का रहने वाला था। उसके पिता ने ट्रेनी डीएसपी आशुतोष के साथ-साथ अन्य दोस्तों पर आरोप लगाया है कि साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की गई। पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसपी ने ट्रेनी डीएसपी आशुतोष कुमार और उसके दोस्तों सौरव और सूरज से अलग-अलग पूछताछ की इसके बाद डीएसपी की कार में पड़े निखिल रंजन के शव की भी पड़ताल की गई। शुक्रवार की रात तकरीबन 11:30 बजे यह मामला कोडरमा थाना पहुंचा था। 


परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली उसके बाद मृतक के पिता उसके अन्य भाइयों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोडरमा थाने में ट्रेनी डीएसपी समेत दो अन्य दोस्तों पर केस दर्ज कराया है। निखिल रंजन के शव का पोस्टमार्टम कोडरमा सदर अस्पताल में कराया गया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। बक्सर के सिमरी में तैनात ट्रेनी डीएसपी आशुतोष कुमार से जब मीडिया से बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। डीएसपी और उसके दोनों दोस्तों की कोरोना जांच और मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। कोडरमा पुलिस ने ट्रेनी डीएसपी की कार समेत उसके सर्विस रिवाल्वर और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है।

टैग्स