ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार STF की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड बंटी खान, रेस्टोरेंट से फिल्मी अंदाज में हुआ अरेस्ट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात बंटी खान उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है। बं

बिहार STF की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड बंटी खान, रेस्टोरेंट से फिल्मी अंदाज में हुआ अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात बंटी खान उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है। बंटी पिछले चार वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। एसटीएफ की टीम ने फिल्मी अंदाज में उसे कंकडबाग के एक रेस्टोरेंट से उस वक्त दबोचा जब वह अपनी गर्फफ्रेंड के साथ बैठा था। 


दरअसल, एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि कुख्यात बंटी खान अपनी गर्लफ्रेंड को दशहरा का मेला घुमाने के लिए पटना पहुंचा है। रविवार को वह पाटलिपुत्र स्टेडियम के पास एक गर्लफ्रेंड के साथ खाना खाने गया था, तभी एसटीएफ की टीम वहां पहुंची और फिल्मी अंदाज में उसे धर दबोचा। कुख्यात बंटी खान उर्फ दानिश के खिलाफ हत्या के तीन मामलों के अलावा कुल 10 आपराधिक केस दर्ज हैं।


बंटी खान दीघा और खाजेकलां थाना क्षेत्र में हुई हत्या के दो मामले में भी वह वांछित था। खाजेकलां के कमगहिया टोला निवासी बंटी खान पिछले चार साल से वह फरार था और लंबे समय बाद पटना लौटा था। बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ की टीम ने उसे खाजेकलां थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस की टीम गिरफ्तार बदमाश से कड़ी पूछताछ में जुटी है।