ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना: पुलिस ने एक होटल में की छापेमारी, शराब के साथ पकड़े गये कई युवक-युवतियां, होटल का संचालक भी गिरफ्तार

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां शराब के साथ कई युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने देर रात नागेश्वर क

पटना: पुलिस ने एक होटल में की छापेमारी, शराब के साथ पकड़े गये कई युवक-युवतियां, होटल का संचालक भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां शराब के साथ कई युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने देर रात नागेश्वर कॉलोनी स्थित एक होटल में छापेमारी की। जहां शराब पार्टी मना रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें  युवक और युवतियां शामिल है।  गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी को थाने लेकर पहुंची। जिसके बाद सभी युवक-युवतियों को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के लिए पीरबहोर थाने भेजा गया। जहां सभी की जांच में शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई है। वही छापेमारी के दौरान होटल के संचालक को भी गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।  


लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए होटल में शराब पार्टी किए जाने का मामला राजधानी पटना का है। जहां रिहाइशी इलाका नागेश्वर कॉलोनी स्थित एक होटल में बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। जहां शराब पार्टी करते 3 महिला डांसर के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार लोगों में एक डॉक्टर का बेटा भी शामिल है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बिहार में लॉकडाउन लगाया गया लेकिन गुरुवार की देर रात राजधानी पटना के एक होटल में बर्थडे पार्टी में इसकी जमकर धज्जियां उड़ाई गयी। बर्थडे पार्टी में लॉकडाउन में अनिवार्य कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों की भी धज्जियां उड़ती दिखी।पार्टी के दौरान के न सिर्फ मेहमानों को शराब परोसी गई बल्कि बार बालाओं का डांस भी हुआ। देर रात पटना पुलिस ने छापामारी कर तीन बार बालाओं के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 


बुद्धा कालोनी थाना इलाके स्थित एक होटल के हॉल को बर्थडे पार्टी के लिए बुक कराया गया था। बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों को पार्टी में महंगी शराब परोसी गई। इसके साथ मनोरंजन के लिए बार बालाओं का डांस भी हुआ। बार बालाओं के साथ लोग ठुमके लगाते नज़र आए। शराब और शबाब का यह दौर चल ही रहा था कि किसी ने पुलिस को खबर कर दी। देर रात हरकत में आई पटना पुलिस ने होटल पर छापेमारी की। जिसके बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए तीन बार बालाओं के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उन्‍हें थाने लेकर पहुंची। पार्टी के आयोजकों, होटल प्रबंधन और पार्टी में शराब और डांस का लुल्‍फ ले रहे लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई फिलहाल जारी है। गिरफ्तार किए गये सभी युवक-युवतियों को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के लिए पीरबहोर थाने भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता