ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में SBI के मैनेजर के घर 10 लाख की चोरी, लॉकर तोड़कर रुपये और गहने ले भागे चोर

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी पटना में भी अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राजधानी के पाटलिपु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी पटना में भी अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राजधानी के पाटलिपुत्रा थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनेजर के घर 10 से 11 लाख रुपये की चोरी की है. पुलिस घटना की शिकायत के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पाटलिपुत्रा थाना इलाके के उत्तरी इंद्रपुरी रोड नंबर 4 की है. जहां मीरा कुञ्ज स्थित मकान नंबर 6 में अपराधियों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक स्टेट बैंक के पटना जोनल ऑफिस में डिप्टी मैनेजर के पद पर पोस्टेड अमरेंद्र कुमार अपने परिवार को लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर गए थे. जब वज सोमवार को वहां से लौटे तो उन्होंने देखा कि बाउंड्री वॉल का गेट खुला था और जब सीढ़ी पर पहुंचे तो देखें कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है.


उन्होंने पुलिस को बताया कि जैसे ही वो कमरे में घुसे, उन्होंने देखा कि कमरे के सारे ताले टूटे पड़े हैं. रूम में सारे सामान बिखरे पड़े थे. जैसे ही उनकी नजर लॉकर पर पड़ी. उन्होंने देखा कि सारे जेवरात और कैश रुपये अपराधी लूटकर फरार हो गए हैं. उन्होंने बताया कि करीब 25 हजार रुपये नगद थे. इसके साथ ही तकरीबन 10 लाख रुपये के गहने भी अपराधी ले भागे. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स